₹25000 की नौकरी छोड़ी, कैब चलाकर ₹1 लाख कमा रहा है शख्स; फाउंडर ने शेयर किया वीडियो
ज़िप इलेक्ट्रिक के फाउंडर आकाश गुप्ता ने एक कैब ड्राइवर का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहा है कि उसने ₹25000 की नौकरी छोड़कर यह काम शुरू किया था और अब ₹1 लाख/महीना कमा रहा है। आकाश ने लिखा, "भारत का नया मध्यम वर्ग- गिग उद्यमी। यही कारण है कि गिग इकॉनमी मायने रखती है।"