एएनआई के मुताबिक, ईंधन कंपनियों ने 5 किलोग्राम के छोटू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में लगभग ₹261 की वृद्धि की है। दिल्ली में अब छोटू सिलिंडर की कीमत ₹549 से बढ़कर ₹810.50 हो गई है। वहीं, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹993 की वृद्धि की गई है और दिल्ली में अब कीमत ₹3,071.50 हो गई है।