₹275 से टूटकर ₹1 पर आ गया था यह शेयर, अब 5 साल में 2400% से अधिक बढ़ा
रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को 1.56% चढ़कर ₹44.99 पर पहुंच गए। पांच साल पहले इसके शेयर करीब ₹1.80 पर थे और तब से अबतक इसमें 2,400% से अधिक की तेज़ी आई है। गौरतलब है, रिलायंस पावर के शेयर 2008 में ₹275 पर थे और इसका ऑल-टाइम लो ₹1 है। एक साल में कंपनी के शेयर 75% तक चढ़े हैं।