28000 kmph की रफ्तार से उड़ते हुए ISS के रोबोटिक आर्म की 2 अंतरिक्ष यात्रियों ने की मरम्मत
28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे NASA के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस के सबसे अहम रोबोटिक सिस्टम की मरम्मत के लिए स्पेसवॉक किया। क्रिस विलियम्स और जेसिका मीर मंगलवार को क्वेस्ट एयरलॉक से करीब साढ़े छह घंटे के स्पेसवॉक (EVA) के लिए बाहर निकले। इस रोबोटिक भुजा में 27 मई को खराबी आ गई थी।