₹293 करोड़ के सौदे से वारी एनर्जी ने वापस खींचे कदम, शेयर पर दिख सकता है असर
मुंबई-बेस्ड रीन्यूएबल एनर्जी कंपनी वारी एनर्जी लिमिटेड ने ₹293 करोड़ में कामथ ट्रांसफॉर्मर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण से अपने कदम वापस खींच लिए हैं। बकौल कंपनी, दोनों पक्ष तय समय में किसी अंतिम समझौते की शर्तों पर सहमति नहीं बना पाए। कंपनी ने 19-मई को कामथ ट्रांसफॉर्मर्स को खरीदने की मंज़ूरी दी थी। इससे शेयरों में गिरावट दिख सकती है।