₹3,169 करोड़ की लागत से रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, बिहार सहित 3 राज्यों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट तक एकल रेल लाइन के दोहरीकरण को मंज़ूरी दे दी। 177 किलोमीटर लंबा यह डबल ट्रैक दुमका (झारखंड) से होकर रामपुरहाट जाएगा। ₹3,169 करोड़ की लागत से यह ट्रैक बनेगा व 3-राज्यों के 5 ज़िलों को कवर करेगा।

Load More