₹3.3 लाख करोड़ गंवाने के बाद बिलियनेयर ने छोड़ा हनीमून, वन-ऑन-वन कॉल में लगाया समय
बिलियनेयर लियोपोल्ड एशेनब्रेनर ने स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट से ₹3.3 लाख करोड़ गंवाने के कुछ दिनों बाद पत्नी अविताल बाल्वित के साथ हनीमून टाल दिया। इसके बजाय उन्होंने पूरा हफ्ता निवेशकों से वन-ऑन-वन कॉल कर अपने फंड ‘सिचुएशनल अवेयरनेस’ के भविष्य को लेकर भरोसा दिलाया। गिरावट के बाद उन्होंने एक अनाम कंपनी में ₹3,800 करोड़ का निवेश भी किया।