₹3.5 करोड़ के सालाना पैकेज के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में लोग नहीं करना चाहते नौकरी

क्वीन्सलैंड (ऑस्ट्रेलिया) के जुलिया क्रीक शहर में एक फैमिली डॉक्टर के लिए ₹3.65 करोड़ के सालाना पैकेज, मुफ्त घर और कार की पेशकश के बावजूद लोग यहां नौकरी नहीं करना चाहते। बकौल रिपोर्ट्स, यहां से नज़दीकी शहर भी 7-घंटे की दूरी पर है। वर्तमान में यहां कार्यरत डॉक्टर का कहना है कि यहां रहना 60 साल पीछे रहने जैसा है।

Load More