₹3 करोड़ की ज़मीन हड़पना चाहता था पिता की लाश से अंगूठा लगवाने वाला बेटा, घर से किया था बेदखल
लखनऊ (यूपी) में ₹3-करोड़ की ज़मीन हड़पने के लिए अर्थी पर पिता के शव से अंगूठा लगवाने वाले बेटे ने 2023 में माता-पिता को घर से निकाला था। मृतक की बेटी के अनुसार, पिता ने बेटे को जायदाद से बेदखल कर 1-1 बीघा ज़मीन 3-बेटियों के नाम की थी व भाई तबीयत बिगड़ने पर पिता को साथ ले गया था।