'3 भारतीय आईटी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दो...' अमेरिका में क्यों उठी ऐसी मांग?
अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग को पत्र लिखकर भारत की 3 आईटी कंपनियों - BellTroX, CyberRoot और Sunkissed Organic Farms को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। इन कंपनियों पर पिछले 15-वर्षों से 'हैकिंग-फॉर-हायर' सिंडिकेट के ज़रिए अमेरिकी नागरिकों, वकीलों और कारोबारियों की जासूसी करने का आरोप है। हालांकि, तीनों कंपनियों ने इन आरोपों को खारिज किया है।