₹3 लाख की लागत से बनी सड़क के बीचों-बीच छोड़ दिया बिजली का खंभा, MP से तस्वीर आई सामने
मैहर (मध्य प्रदेश) में हाल ही में बनी 100 मीटर लंबी सीमेंट-कंक्रीट सड़क के बीचों-बीच बिजली का खंभा छोड़ दिया गया जिसकी तस्वीर सामने आई है। करीब ₹3 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ है। लोगों के विरोध के बाद ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने मामले में जांच करवाने का आश्वासन दिया है।