'3 साल से भटक रहा हूं, ज़मीन दिलवा दीजिए', ऋषभ पंत ने आधी रात को उत्तराखंड सीएम से की अपील
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को X पर टैग कर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने दिल्ली से उत्तराखंड में बेस शिफ्ट करने की बात कहते हुए लिखा, "उत्तराखंड में कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल रही...3 साल से कोशिश कर रहा हूं...मदद करें...ताकि उत्तराखंड में पहला घर बना सकूं।"