महाराष्ट्र में बुधवार को वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर के लिए शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ट्रोल हो गईं। उन्होंने महंगे ब्रैंड की एक टी-शर्ट पहनी हुई है जो ₹30,000 की बताई जा रही है। इसपर यूज़र ने लिखा, "ब्रैंड की दुकान बनकर चलीं मोहतरमा वोट करने।" हालांकि, प्रियंका ने इसपर जवाब दिया है।