₹30,000/माह की डाइट वाले भैंसे का एमपी में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, डीजे पर हुआ डांस

बुरहानपुर (एमपी) में एक परिवार ने अपने पालतू भैंसे का 9वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। परिवार ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी, केक काटा, डीजे पर डांस हुआ और भैंसे की आरती उतारी। उनके मुताबिक, भैंसे पर हर माह ₹30,000 खर्च करते हैं जिससे रोज़ सुबह-शाम उसे 10 लीटर दूध पिलाया जाता है और 500 ग्राम ड्राईफ्रूट्स खिलाते हैं।

Load More