'30 अंडर 30' में शामिल भारतीय उद्यमी ने लंबी उम्र के लिए बच्चे से लिए 100 मिलियन स्टेम सेल
फोर्ब्स की '30 अंडर 30' सूची में शामिल भारतीय उद्यमी इवान लूथरा ने दावा किया है कि उन्होंने एक बच्चे की गर्भनाल से 100 मिलियन स्टेम सेल लिए हैं। उन्होंने एलन मस्क के बयान 'लंबी उम्र का दौर आ रहा है' का ज़िक्र कर कहा, "मैंने चेहरे के लिए रेजुरन इंजेक्शन लिया। साथ ही अल्थेरा और थर्माज जैसी प्रक्रियाएं अपनाईं।"