₹30 करोड़ के घोटाले में पूर्व ऐक्सिस MF डीलर वीरेश जोशी पर सेबी ने लगाया 7 साल का बैन

सेबी ने ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व मुख्य डीलर वीरेश जोशी पर ₹30.56 करोड़ के फ्रंट-रनिंग घोटाला मामले में सिक्योरिटीज़ मार्केट से 7 साल के लिए बैन लगा दिया है। जांच में पाया गया कि जोशी ने फंड के प्रस्तावित सौदों से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहरी ट्रेडर को लीक की और ट्रेडर ने सौदे से पहले ट्रेड कर मुनाफा कमाया।

Load More