₹30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'मुंज्या' ने की ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंज्या' ने विश्वभर में ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, महज़ ₹30 करोड़ के बजट में बनी 'मुंज्या' ने रिलीज़ के केवल तीन हफ्तों में घेरलू बॉक्स पर ₹87.31 करोड़ कमा लिए हैं। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का अनुमान है कि फिल्म ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।