'30 दिन में गिर जाएगी ट्रंप सरकार', किसकी भविष्यवाणी से मचा हड़कंप; जवाब में ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार जेम्स कार्विल ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सरकार 30 दिन से भी कम समय में गिर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप के कई फैसलों से जनता में असंतोष बढ़ गया है। इस पर ट्रंप ने कहा, "कार्विल जैसे लोग दिमाग और शरीर से कमज़ोर हैं...पागल हो रहे हैं।"