₹304 करोड़ के घाटे से ₹1,041 करोड़ के मुनाफे में आई जिंदल स्टील, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर
जिंदल स्टील ने मार्च तिमाही में शानदार वापसी करते हुए ₹304 करोड़ के घाटे से निकलकर सालाना आधार पर ₹1,041 करोड़ के कंसोलिडेटेड मुनाफे में पहुंच गई है। यह सुधार मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के दम पर हुआ जहां नेट रेवेन्यू 24.36% बढ़कर ₹16,484 करोड़ हो गया। शानदार नतीजों के बाद सोमवार को इसके शेयर फोकस में रहेंगे।