₹32 लाख का पैकेज छोड़कर साध्वी बनेगी राजस्थान की 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर
ब्यावर (राजस्थान) निवासी 28-वर्षीय हर्षाली कोठारी साध्वी बनेंगी और वह 3 दिसंबर को आचार्य रामलाल महाराज के सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। इसके लिए हर्षाली ने बेंगलुरु में अपनी ₹32 लाख के सालाना पैकेज वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी है। हर्षाली के पिता ने कहा, "बेटी मोक्ष मार्ग पर बढ़ रही है...यही सच्चा सुख है।"