₹33,000 की टी-शर्ट पहनकर अनअकैडमी के सीईओ ने कर्मियों को दी सैलरी न बढ़ाने की जानकारी
अनअकैडमी के सीईओ गौरव मुंजाल हाल ही में कर्मचारियों को इस साल सैलरी न बढ़ाने की जानकारी देते समय बरबरी की ₹33,000 की टी-शर्ट पहने नज़र आए। उनकी वर्चुअल बातचीत का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि कर्मचारी हालात को समझें। उन्होंने कहा, "मैंने अप्रेज़ल करने की बात कही थी...हमसे गलती हुई।"