₹347 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर उछला यह मल्टीबैगर शेयर, 5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी शक्ति पंप्स के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 5% से ज़्यादा चढ़कर ₹914.95 पर पहुंच गए। यह तेज़ी कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से ₹347 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। यह शेयर 5 साल में 2,784.53% चढ़ा और कंपनी ने नवंबर 2024 में हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे थे।