₹35 से ₹700 के पार पहुंचे ट्राइडेंट टेकलैब्स के शेयर, 10 माह में आई 1900% की तूफानी तेज़ी

ट्राइडेंट टेकलैब्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान करीब 5% चढ़कर ₹716.80 पर बंद हुए। दरअसल, पिछले करीब 10 महीने में ट्राइडेंट टेकलैब्स लिमिटेड के शेयरों में 1900% से अधिक की तेज़ी आई है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में आए ट्राइडेंट टेकलैब्स लिमिटेड के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) का प्राइस बैंड ₹33-35/शेयर था।

Load More