मुंबई में ₹3500 महीना कमाने वाले ऑफिस बॉय पर लगा ₹1.46 करोड़ का टैक्स
मुंबई में ₹3,500/माह कमाने वाले एक ऑफिस बॉय को इनकम टैक्स विभाग ने ₹1.46-करोड़ का टैक्स असेसमेंट कर दिया। विभाग ने एक फर्म से जुड़े बैंक खाते में ₹1.27-करोड़ के लेन-देन और ₹18.25-लाख जमा होने के आधार पर यह कार्रवाई की थी। शख्स ने लेन-देन से कोई संबंध होने से इनकार किया। हालांकि, ITAT ने असेसमेंट रद्द कर दिया है।