₹36,000 करोड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ 7 फीट गहरा गड्ढा, छिपाने के लिए बिछाई गई कालीन
यूपी में ₹36,230 करोड़ की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर गड्ढा हो गया है। सामने आए वीडियो में बसीरतगंज टोल प्लाज़ा (उन्नाव) के पास एक्सप्रेसवे पर करीब 7-फीट गहरा गड्ढा नज़र आया जिसे छिपाने के लिए उसपर कालीन बिछाई दिखी। इससे पहले 18 अगस्त को एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में 10-फीट गहरा गड्ढा हो गया था।