₹36,500 देकर पीएम मुद्रा योजना के तहत ₹3 लाख का लोन देने का दावा करने वाला पत्र निकला फर्ज़ी
पीआईबी फैक्ट चेक ने एक फर्ज़ी अप्रूवल लेटर की तस्वीर शेयर की है जिसमें ₹36,500 कानूनी बीमा शुल्क के भुगतान पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत ₹3 लाख का लोन देने का दावा किया गया है। बकौल पीआईबी, वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। मुद्रा (एमयूडीआरए) का मतलब है माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट ऐंड रिफाइनेंस एजेंसी।