₹36 लाख टैक्स देने वाले डॉक्टर की कांग्रेस सांसद बनने के बाद क्यों कम हो गई कमाई?
लातूर (महाराष्ट्र) से 2024 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाले डॉ. शिवाजी कालगे ने कहा कि सांसद बनने के बाद उनकी कमाई घटी है। बकौल कालगे, उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹36 लाख इनकम टैक्स चुकाए थे जबकि 2024-25 में ₹8.75 लाख इनकम टैक्स दिए। उन्होंने कहा, "मैं मरीज़ों और अस्पताल पर पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा।"