₹377 करोड़ के दुनिया के सबसे महंगे डायनासोर जीवाश्म को US में प्रदर्शनी के लिए रखा गया
डायनासोर स्टेगोसॉरस के सबसे पूर्ण नमूनों में से एक 'एपेक्स' को न्यूयॉर्क (अमेरिका) के अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। पौधे खाने वाले इस डायनासोर के जीवाश्म को बिलियनेयर केनेथ ग्रिफिन ने रिकॉर्ड $44.6 मिलियन (लगभग ₹377 करोड़) में खरीदा था जिसे म्यूज़ियम को 4 साल के लिए लोन पर दिया गया है।