₹4 करोड़ की लैंबोर्गिनी के लिए केरल में ₹45 लाख खर्च कर लिया गया फैन्सी नंबर '0007'
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोच्चि (केरल) में एक निजी कंपनी ने ₹4 करोड़ की लग्ज़री कार लैम्बोर्गिनी उरुस के लिए ₹45.99 लाख में फैन्सी रजिस्ट्रेशन नंबर 'KL 07 DG 0007' लिया है। मोटर वाहन विभाग ने ₹25,000 के बुकिंग रेट पर नंबर की ऑनलाइन नीलामी आयोजित की थी। इसके अलावा एक अन्य फैन्सी वाहन नंबर '0001' ₹25.52 लाख में बिका है।