4 घंटे देरी से शुरू हुआ था 'रामायण' इवेंट, रणबीर कपूर ने मीडिया से कहा था- जाना है तो चले जाओ
शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के प्रमोशनल इवेंट के 4-घंटे की देरी से शुरू होने पर मीडिया प्रतिनिधियों ने वॉकआउट कर दिया। इंडिया टुडे के मुताबिक, आयोजकों ने दो घंटे से ज़्यादा समय तक कोई शेड्यूल अपडेट नहीं दिया था। मीडिया के वॉकआउट की जानकारी मिलने पर रणबीर ने कहा था, "आप लोगों को जाना है...तो चले जाओ।"