₹40,000-50,000 है सैलरी तो कितनी SIP करनी चाहिए? CA ने बताया निवेश का फॉर्मूला
₹40,000-50,000 की सैलरी पर CA साक्षी जैन ने बताया है कि 50-30-20 फॉर्मूले के तहत 50% ज़रूरी खर्च, 30% अन्य खर्च और 20% बचत व निवेश के लिए रखना चाहिए। यानी ₹40,000 सैलरी पर ₹20,000 ज़रूरी खर्च, ₹12,000 अन्य खर्च और ₹8,000 निवेश/SIP के लिए, जबकि ₹50,000 सैलरी पर ₹25,000, ₹15,000 और ₹10,000 SIP के लिए रखे जा सकते हैं।