₹43 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक पर दिल्ली में घूमते दिखे अनुराग ठाकुर, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दिल्ली में हार्ले डेविडसन बाइक चलाते दिख रहे हैं। दिल्ली में इस बाइक की कीमत ₹43 लाख है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा, "खुद लाखों की बाइक चलाकर हीरोगिरी कर रहे हैं और गरीब बच्चों से दंगे करवाने की साज़िश रचते हैं।"