'45 आने' का सामान चोरी होने पर 163 साल पहले दिल्ली में दर्ज हुई थी पहली FIR
दिल्ली पुलिस ने 163 साल पहले 18 अक्टूबर 1861 को पहली एफआईआर दर्ज की थी। ऑनलाइन सामने आई एफआईआर की तस्वीर के मुताबिक, उस समय '45 आने' (लगभग ₹2.80) के बर्तन व हुक्का चोरी होने को लेकर यह मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर में कुछ हिस्सा उर्दू में और कुछ हिस्सा फारसी में लिखा हुआ है।