₹46 करोड़ से ₹300 करोड़ तक? यह स्मॉलकैप कंपनी रक्षा क्षेत्र में लगा रही है बड़ा दांव
इस्पात क्षेत्र की स्मॉलकैप कंपनी गुडलक इंडिया अब केवल स्टील निर्माता नहीं रहना चाहती। कंपनी डिफेंस, रेलवे, भारी इंजीनियरिंग और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ा रही है। फिलहाल कंपनी की डिफेंस कारोबार से ₹46 करोड़ की कमाई हुई है लेकिन नए ऑर्डर और बढ़ी उत्पादन क्षमता के दम पर कमाई अगले वित्त वर्ष में ₹250-300 करोड़ तक पहुंच सकती है।