₹46000 करोड़ का झटका, चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर धड़ाम
एन चंद्रशेखरन के टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनियों का कुल मार्केट-कैप करीब ₹46,000 करोड़ घट गया। TCS के शेयर में सबसे ज़्यादा 4.12% की गिरावट आई। टाटा मोटर्स 2.47%, तेजस नेटवर्क्स 2.34%, टाटा कंज़्यूमर 1.81%, टाटा कम्युनिकेशंस 1.63% और टाटा स्टील 1.55% गिरा।