5 नवंबर से खुलेगा सैजिलिटी इंडिया का ₹2106 करोड़ का आईपीओ, ₹28-30 है प्राइस बैंड

सैजिलिटी इंडिया का ₹2,106.60 करोड़ का आईपीओ 5 नवंबर को खुलेगा और इसके लिए 7 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹28-30/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और पूरे पैसे ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए जुटाएगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नज़र रखने वाले प्लैटफॉर्म के अनुसार, कंपनी के आईपीओ का प्रीमियम फिलहाल शून्य है।

Load More