₹5 लाख करोड़ हुए स्वाहा, 900 अंक क्रैश हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 278 अंक टूटा
शेयर बाज़ार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 893 अंक टूटकर 76,200 पर जबकि निफ्टी 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज नुकसान में रहे। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 26 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। बाज़ार में आज की गिरावट से निवेशकों को करीब ₹5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।