₹50 लाख दो और सार्वजनिक रूप से माफी मांगो: 'काला हिरण' के मेकर्स ने नामदेव को दी चेतावनी
फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने अभिनेता गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है। नामदेव ने दावा किया था कि उन्हें फिल्म की अलग कहानी बताई गई थी और गुमराह किया गया था। नोटिस में नामदेव से सात-दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को ₹50 लाख हर्ज़ाना देने की मांग की गई है।