₹50 से ₹1,000 के पार पहुंचा यह शेयर, जानें क्या है उछाल की वजह
भारत में गाड़ियों के लिए एसी सिस्टम बनाने वाली सुब्रोस कंपनी के शेयर में मंगलवार को तेज़ी देखी गई और इसका भाव एक सत्र में ही 10% बढ़कर पहली बार ₹1,083.20 पर पहुंच गया। यह उछाल सरकार द्वारा सभी ट्रकों में एसी अनिवार्य किए जाने की वजह से आया है। 10 साल पहले इसका एक शेयर ₹50 में मिलता था।