₹50 से कम के इस शेयर ने 5 साल में दिया 1297% तक का रिटर्न, आज भी 5% की लगाई छलांग
तिरुपति फोर्ज के शेयरों ने 5-साल में निवेशकों को 1297% तक का रिटर्न दिया है। अप्रैल-2020 में यह स्टॉक करीब ₹5 पर कारोबार कर रहा था जो दिसंबर-2025 के आसपास बढ़कर करीब ₹70 तक पहुंच गया। हालांकि, ऊपरी स्तरों से इसमें मुनाफावसूली भी देखने को मिली। वहीं, मंगलवार को यह शेयर 5% चढ़कर ₹43.17 के अपर सर्किट पर पहुंच गया।