₹500 जीतने के लिए नदी में कूदा युवक तेज़ धार में बहा, दोस्त 'हार गया, हार गया' कहते दिखे
बागपत (यूपी) में ₹500 की शर्त जीतने के लिए एक युवक यमुना नदी में कूद गया और वह दोस्तों के सामने ही डूब गया। युवक ने नदी पार करने की शर्त लगाई थी व उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वीडियो में युवक के धार में फंसे होने के बीच उसके कथित दोस्त 'हार गया, हार गया' कहते सुनाई दिए।