₹5000 की मासिक SIP से कितने समय में बनेगा ₹10 लाख का फंड?
म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने ₹5000 जमा करने पर अगर 8% रिटर्न मिलता है तो 11 साल 10 महीने में ₹10 लाख का फंड बन जाएगा। वहीं, 10% रिटर्न पर 10 साल 3 महीने और 12% रिटर्न पर 9 साल 1 महीने में ₹10 लाख का फंड बन जाएगा। हालांकि, एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न फिक्स नहीं होता है।