₹5000 करोड़ की कंपनी के मालिक ने स्टैंडर्ड ऑफ लाइफ और क्वॉलिटी ऑफ लाइफ में बताया अंतर
₹5000 करोड़ की कंपनी थायरोकेयर के मालिक अरोकियास्वामी वेलुमणि ने कहा है, "बड़ा घर, बड़ी कार, दूर-दूर घूमना और महंगे स्कूल में बेटा-बेटी को पढ़ाना स्टैंडर्ड ऑफ लाइफ है।" उन्होंने कहा, "ईएमआई मुक्त जीवन, अपनी आय में खुशी, पति-पत्नी का साथ में बहुत सारा समय बिताना, मज़बूती और कामयाबी के लिए बच्चों का मार्गदर्शन करना क्वॉलिटी ऑफ लाइफ है।"