'52 सप्ताह में 52 रिफॉर्म' योजना के तहत कौनसे 5 रेलवे रिफॉर्म्स का एलान किया गया है?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने '52 हफ्तों में 52 रिफॉर्म' योजना के तहत 5 नए प्रमुख सुधारों का एलान किया। उन्होंने टिकट रद्दीकरण व रिफंड नियमों, ट्रेन में चढ़ने (बोर्डिंग) की प्रक्रिया, नमक के परिवहन, ऑटोमोबाइल परिवहन और निर्माण की गुणवत्ता में सुधारों की घोषणा की। नए नियमों के तहत, यात्रा से 30-मिनट पहले बोर्डिंग पॉइंट बदला जा सकता है।