ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, स्टॉकिस्टों की ताज़ा खरीदारी के कारण मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹550 बढ़कर ₹99,120/10 ग्राम हो गई। सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹98,570/10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी की कीमत मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में ₹1,04,800/किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बरकरार है।