₹559 करोड़ का US का फाइटर जेट लाल सागर में डूबा, हूतियों के खिलाफ अभियान में था तैनात

अमेरिकी नौसेना ने सोमवार को बताया कि नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट विमानवाहक पोत से फिसलकर लाल सागर में डूब गया। विमान के साथ उसे खींचने वाला ट्रैक्टर भी समुद्र में गिर गया और एक नाविक को मामूली चोट आई है। विमान की कीमत ₹559 करोड़ बताई जा रही है जो हूतियों के खिलाफ अभियान में तैनात था।

Load More