₹6 करोड़ से अधिक कीमत की 5 किलो व्हेल की उल्टी महाराष्ट्र में कार से हुई बरामद
ठाणे (महाराष्ट्र) में पुलिस ने एक कार से करीब 5.64 किलोग्राम एम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) ज़ब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत ₹6.20 करोड़ है। कार में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो नवी मुंबई के रहने वाले हैं। गौरतलब है, स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में उत्पन्न होने वाले एम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में होता है।