'6 फिगर' सैलेरी वाली कॉर्पोरेट जॉब छोड़ वेट्रेस बनी महिला, बताई वजह
एक 33-वर्षीय महिला '6 फिगर' सैलेरी वाली नौकरी छोड़कर वेट्रेस बन गई है। बकौल महिला, वह अपनी पिछली कॉर्पोरेट नौकरी में 6 माह से लगभग बिना कुछ खाए-पिए काम कर रही थी और आईबीएस (इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम) से जूझ रही थी। बाद में पता चला कि स्ट्रेस के चलते सारी समस्याएं थीं और नौकरी छोड़ते ही सब ठीक हो गया।