₹60,000/माह कमाती है घरेलू सहायिका, उसका 'मनी मैनेजमेंट' देख सोचने पर मजबूर हुआ मालिक
गुरुग्राम के एक शख्स ने बताया है कि उसकी घरेलू सहायिका ₹60,000/माह कमाती है। शख्स ने कहा कि वह ज़रूरी खर्च, ₹10,000 किराया, बेटी की फीस और एक ज़मीन की ईएमआई के अलावा पैसे खर्च नहीं करती। शख्स ने आगे कहा, "उसका साधारण लॉजिक है- 'खर्च कम और सेविंग्स ज़्यादा'...लेकिन हमारी ज़िंदगियां ईएमआई पर कट रही हैं।"