'600 बारातियों के खाने का खर्च देने से मना करने पर टूटी बहन की शादी', शख्स का दावा
एक भारतीय रेडिट यूज़र ने बताया है कि उसकी बहन की शादी टूट गई क्योंकि उन्होंने दूल्हा पक्ष के 600 मेहमानों के खाने का खर्च उठाने से मना कर दिया था। उसने बताया, "हम इतने भी अमीर नहीं हैं...हमने दूल्हा पक्ष को बताया और इसके चलते उन्होंने शादी कैंसल कर दी। मेरी मां और बहन लगातार रो रही हैं।"